भाजपा सरकार मेें हर दिन कर्मचारी वर्ग होता रहा है प्रताडि़त: डॉ पुष्पेंद्र वर्मा
कहा: वे स्वंय कर्मचारी रहे है, कर्मचारियों दर्द समझ सकता हूं, ओपीएस बहाली पर करूंगा पैरवी

हमीरपुर/
हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वे स्वंय सरकारी कर्मचारी रहे है, इसलिए कर्मचारियों का दर्द बखूबी जानता हूं। विधान सभा चुनावों के बाद ओपीएस की पैरवी करने के लिए पूरी तरह लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारी भाजपा सरकार में हर दिन आंदोलन पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी कर कर्मचारियों को प्रताडि़त करती रही है। सरकारी कर्मचारी प्रदेश के विकास में रीढ़ की हड्डी समान होता है, ऐसे में सारी उम्र काम करने के बाद उनका व उनके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित न रहे, ये पूरी तरह अन्याय है। यही वजह है कि कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होते रहे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुराने वेतनमान पर डीए तक नहीं मिल पाया है।
राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति उदासीन रवैया अपनाती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के डबल इंजन के विकास के दावों की हवा आए दिन कर्मचारियों के आंदोलन ही निकालते रहे हैं। डॉ वर्मा ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, व्यवसाय में मंदी, महंगी शिक्षा जैसी समस्याओं से देश का हर नागरिक परेशान होता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर करोड़ों रुपए केवल रैलियों में भीड़ इकठ्ठी करने में ही खर्च करती रही। सरकार ने केवल कर्मचारियों की हर मांग पर कमेटी बनाकर हमेशा अपना पल्ला झाड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। यही वजह है कि जनता जल्द से जल्द विधनसभा चुनावों का इंतजार कर रही थी ताकि भाजपा सरकार से छुटकारा पाकर प्रदेश में लोक हित में काम करने वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में ला सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेना में अग्रिवीर बनने के पीछे युवाओं का भविष्य अग्रिमय करने का काम किया है। युवा वर्ग ऐसी योजनाओं से त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज वोवक्त आ गया जब जनता सरकार के उदासीन रवैये को जबाव देगी।