जिला किसान कांग्रेस की कार्यकारणी को किया अनुमोदित

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने जिला हमीरपुर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा की संस्तुति पर जिला किसान कांग्रेस की कार्यकारणी को अनुमोदित किया है। यह जानकारी प्रदेश किसान कांग्रेस के संगठन संयोजक विवेक कटोच ने दी। जिसमें 13 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 11 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष,4 कार्यकारणी सदस्य और 5 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए है। हमीरपुर जिला किसान कांग्रेस में वत्तन सिंह डोगरा, कुलदीप कुमार निक्कू,संजीव कुमार संजू,सुनील धीमान सोनू, नरेन्द्र ठाकुर, अमृत लाल, अरविंद सोनी, उत्तम चौधरी, पुरषोत्तम गुलेरिया, बांकू राम कौशल, मदन लाल, देश राज, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, रजनीश गांधी, शिक्षा देवी, कपिल कुमार, कुलदीप शर्मा, महिंदर सिंह, दिनेश गौतम, विधि चंद शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राकेश शर्मा, चंपा देवी, बलवंत सिंह चौहान को महासचिव, राजीव कुमार टिहरू, राज कुमार राजू, परवीन कुमार निकनू,राज कुमार,अमर कौशल, कुशहाल सिंह, सरवन कुमार, हरी सिंह,संजय शर्मा, हसनदीन, केहर सिंह को सचिव , राज कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष व धर्मदास, अमन शर्मा, किशोरी लाल, हरी सिंह को कार्यकारणी सदस्य , रामपाल शर्मा को ब्लॉक बड़सर , कर्मचंद को ब्लॉक हमीरपुर, महेश काका को ब्लॉक नादौन, ओम प्रकाश ठाकुर ओमी को ब्लॉक सुजानपुर और दलजीत सिंह ठाकुर को ब्लॉक भोरंज का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।