प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के निर्धन वर्ग का रखा सबसे ज्यादा ख्याल:धूमल

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के निर्धन वर्ग का सबसे ज्यादा ख्याल है। उन्हीं के प्रयास है कि आज जो भी योजना उनके द्वारा चलाई जाती है उसका सीधा लाभ देश की जनता को मिलता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पनोह के गांव चोरी में आयोजित कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहि। धूमल ने कहा कि मोदी ने दलालों को खत्म करके लोगों से सीधा जुड़कर हर एक भारतवासी का दिल जीता है।
यही कारण है कि आज अगर ₹100 दिल्ली से जारी होते हैं तो पूरे 100 के 100 जनता के खाते में आते हैं। और कोई समय ऐसा था दिल्ली से ₹100 चलते थे और पचासी रुपए रास्ते में ही गायब हो जाते थे। धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2009 में कामगार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। प्रदेश में उस समय भाजपा की सरकार थी, योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सके समाज का निर्धन वर्ग जो दिहाड़ी मजदूरी करता है उसे हर सुख सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से इस बोर्ड का गठन किया गया था। अफसोस 2014 से पहले जब दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी तो यह समान लोगों को नहीं मिलता था। लेकिन जब से देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है हर योजना का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है, और आगे भी मिलता रहेगा। धूमल ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ के करीब परिवारों को सुविधा स्वरूप सामान उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें साइकल, इंडक्शन चूल्हे, सोलर लाइट, इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के तत्वधान में चलाई गई प्रयास संस्था के माध्यम से निशुल्क मजदूर वर्ग का पंजीकरण किया जाता है। एक तरफ प्रयास संस्था है जो निशुल्क लोगों को सुविधा देती है और एक तरफ सीटू के लोग हैं जो पैसे लेकर लोगों का पंजीकरण कर रहे है ।जब पंजीकरण निशुल्क है तो उसके पैसे क्यों, धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबी के दिन देखे हैं किस तरह से उनकी मां लोगों के घरों में जाकर काम करती थी, उसी बात को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी समाज के निर्धन वर्ग को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं।
इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा मंडल, युवा मोर्चा,महिला मोर्चा, कामगार कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष, स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।