News

जन-जन की हो यही पुकार, सौ प्रतिशत मतदान करो इस बार

भोरंज। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बमसन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ नारा दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना…

भारत में राजनीतिक शुचिता और विश्वास का नाम हैं मोदी:  जयराम ठाकुर

त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्षपहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे अब मोदी सरकार लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही हैकश्मीर से कन्याकुमारी तक नरेंद्र मोदी को मिल रहा है अपार जनसमर्थनश्री चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ में 25 करोड़ रूपए के उद्धघाटन के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कश्मीर से कन्याकुमारी, कटक से अटक तक देश के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है…

सरकारी क्षेत्र में की जा रहीं 20 हजार भर्तियां: मुख्यमंत्री

आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की ओर मजबूती से बढ़ रही प्रदेश सरकारपर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा 350 करोड़ रुपये से बनने वाला वन्य प्राणी उद्यान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात आज कांगड़ा जिले के देहरा और नगरोटा बगवां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है और उनके लिए सरकारी…

पांचवीं गारंटी पूरी, महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय: चौहान

महिलाओं को 1500 सम्मान राशि देने वाला पहला राज्य बना हिमाचलहिमाचल सरकार ने दूध का समर्थन मूल्य घोषित कर देशभर में कायम की मिसालऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं और मक्का का समर्थन मूल्य घोषित मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनसे प्रदेश की लाखों महिलाएं आर्थिक व सामाजिक रुप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश की…

जनता और कांग्रेस सुधीर शर्मा के साथ, प्रदर्शन करने वाले खुद रहे हैं पार्टी विरोधी :  ब्लाक कांग्रेस

राजकुमार कश्यप ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह ने दिया साथ6 विधायकों की नाराजगी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ठहराया है जायज  धर्मशाला समेत पूरे प्रदेश की जनता सुधीर शर्मा के साथ है। सुधीर शर्मा के विजन से ही धर्मशाला शहर और हिमाचल पूरी दुनिया में शहरी विकास में चर्चा का विषय रहा है। यह बात गुरुवार को धर्मशाला ब्लाक के अध्यक्ष राजकुमार कश्यप ने प्रेस नोट जारी कर कही। धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने बीते दो दिनों से प्रदेश में चले राजनीतिक उथल पुथल पर बयान जारी…

प्रदेश की शांत वादियों को अशांत करने का प्रयास कर रही भाजपा

लोकसभा चुनाव से कांग्रेस का ध्यान हटाने का किया जा रहा प्रयासजिला कांग्रेस प्रवक्ता बोले मोदी और अमित शाह को माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता हमीरपुर: लोकसभा चुनाव से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नित नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा परदेश कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। इसका प्रमाण राज्यसभा के इलेक्शन में देखने को मिला है। यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने कही। रोहित शर्मा ने केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित…

माइंड ऑपरेशन अकादमी से महिला सैन्य पुलिस में शवेता ठाकुर का हुआ चयन

माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदर नगर से महिला सैन्य पुलिस में शवेता ठाकुर चयन हुआ है हिमाचल प्रदेश की यह एकमात्र लड़की है जिसका महिला सैन्य पुलिस में चयन हुआ है यह अकादमी और प्रदेश के लिए गर्व की बात है शवेता ठाकुर गाँव बनेहड़ तहसील जोगिंदर नगर की रहने वाली है जो काफी समय से माइंड ऑपरेशन अकादमी में लिखित परीक्षा की तैयारी कर रही थी माइंड ऑपरेशन अकादमी से हाल ही में हुई अग्निवीर की भर्ती में आठ लड़कों का भी चयन भी हुआ है जिसमें पंकज कुमार गांव…

मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके मानदेय में प्रतिमाह 1900 रुपए की बढ़ौतरी करने के लिए आभार व्यक्त किया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। यही नहीं, राज्य सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त देने की घोषणा कर दी है और आने वाले…

मुख्यमंत्री ने किया जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

शिक्षण संस्थानों की वार्षिक रैकिंग और प्रदर्शन आधारित अनुदान व्यवस्था होगी शुरू टुटू में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खण्ड विकास कार्यालय भवन का शिलान्यास किया शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय लौहारब के 15.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने टुटू में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खण्ड विकास कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते…